परिचय  |  हमारे सदस्‍य  |  नराकास की भूमिक  |  यूनिकोड इंस्‍टालेशन

बैंक नराकास, जयपुर के अध्‍यक्ष

बैंक नराकास, जयपुर के उपाध्‍यक्ष

सदस्‍य सचिव

              *   राजभाषा नीति के प्रमुख बिंद

·          *   बैंक ज्‍योति पत्रिक

·          *   ऑनलाइन रिपोर्टिंग

·          *   फॉर्म डाउनलोड

·            *   चित्र दीर्घा

·          *   सदस्‍य बैंकों के प्रकाशन

·          *   सदस्‍य बैंकों की गतिविधियां

·          *   शब्दकोश.कॉम

·          *   भारतीय रिजर्व बैंक शब्दावली

·          *   सदस्य बैंकों की वैबसाइट

·          *   बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित रिक्तियां

·          *   हिंदी फॉर्मेट के नमूने

·          *   हिन्दी कार्यशाला सामग्री

·          *   प्रशिक्षण संबंधी पावरपॉइंट


 


 गतिविधियां

 

बैंक नराकास, जयपुर के तत्वावधान में भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा दिनांक 19 नवंबर 2019 को 'लघु अभिनय' प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्घाटन श्री सुशील सिंघल, उप महाप्रबंधक, भारतीय रिज़र्व बैंक , जयपुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में निर्णायक कर तूप में दूरदर्शन, थियेटर, टीवी एवं फिल्मों के प्रख्यात कलाकार एवं वरिष्ठ रंगकर्मी श्री हरि नारायण शर्मा और भारतीय रिज़र्व बैंक की अनुभवी कलाकार श्रीमती सरस्वती ने अपनी सेवाएं दी। कार्यक्रम में सदस्य बैंकों के स्टाफ सदस्यों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
   
बैंक नराकास, जयपुर द्वारा दिनांक 27.11.2019 को 'साइबर सुरक्षा' विषय पर राजकीय स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री महेंद्र एस. महनोत, अध्यक्ष, बैंक नराकास, जयपुर एवं महाप्रबंधक, अंचल कार्यालय, बैंक ऑफ बड़ौदा; श्री सुरेश चंद, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड; अंतर्राष्ट्रीय स्तर के विषय विशेषज्ञ श्री रमेश चंद मीना एवं श्री पवन झा तथा श्रीमती पारुल मशर, सहायक महाप्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा, प्रधान कार्यालय एवं जयपुर स्थित सभी सार्वजनिक बैंक के कार्यपालकगण उपस्थित रहे। सेमिनार में श्रेष्ठ10 आलेखों की प्रस्तुति सदस्य बैंकों के स्टाफ सदस्यों द्वारा दी गई तथा उन्हें पुरस्कार राशि से सम्मानित किया गया। अंत में अध्यक्ष महोदय ने विषय की प्रासंगिकता पर प्रकाश डालते हुए आज के परिवेश में साइबर सुरक्षा के महत्व पर चर्चा की।
दिनांक 21.11.2019 को बैंक नराकास, जयपुर के तत्वावधान में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा 'हिंदी कार्टून संवाद लेखन प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 13 बैंकों के प्रतिभागियों एवं विभिन्न बैंकों से पधारे राजभाषा प्रभारियों ने हिस्सा लिया।
   
पंजाब नैशनल बैंक, अंचल कार्यालय द्वारा बैंक नराकास, जयपुर के सदस्य कार्यालयों के स्टाफ सदस्यों के लिए दिनांक 31 अक्टूबर 2019 को ‘टेबल टोपिक प्रतियोगिता’का आयोजन किया गया, जिसमें सदस्य कार्यालयों के कुल 13 प्रतिभिगियों ने हिस्सा लिया| कार्यालय में निर्णायक के तौर पर श्री सीताराम गुप्ता, मुख्य प्रबंधक एवं श्री विजेन्द्र सिंह, मुख्य प्रबंधक, पंजाब नैशनल बैंक उपस्थित थे| सुश्री पूर्णिका शर्मा, प्रबंधक (राजभाषा) द्वारा सभी प्रतिभागियों के साथ सदस्य सचिव, बैंक नराकास, जयपुर एवं निर्णायकों का स्वागत करते हुए आयोजन का शुभारम्भ किया गया| इस प्रतियोगिता में टोकन के आधार पर अलग-अलग बैंकों से आए दो सदस्यों की टीम बनाई गई| उन्हें बोलने के लिए टेबल पर ही विषय दिया गया, जिस पर टीम के दोनों प्रतिभागियों ने आपस में चर्चा करने के पश्चात् मिलकर अपने विचार व्यक्त किए| इस प्रतियोगिता का उद्देश्य राजभाषा के प्रचार के साथ-साथ टीम भावना का विकास करना था| इस अवधारणा का सभी के द्वारा स्वागत किया गया एवं प्रशंसा की गई| अंत में दोनों निर्णायकों ने सभी के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कार्यक्रम को सफल घोषित किया एवं सुश्री प्रीती राउत, सदस्य सचिव, नराकास जयपुर ने आयोजक के तौर पर पीएनबी, निर्णायक जन एवं पधारे हुए प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया|
   
आज केनरा बैंक अंचल कार्यालय द्वारा बैंक नराकास, जयपुर के तत्वावधान में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कुल 16 बैंकों की टीम ने भाग लिया । प्रत्येक टीम में दो प्रतिभागी थे । इस अवसर पर श्री जे एस निगम सहायक महाप्रबंधक द्वारा प्रतिभागियों को संबोधित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया । बैंक नराकास सचिव प्रीति मैम एवं अन्य सदस्य बैंकों के राजभाषा प्रभारियों की उपस्थिति ने प्रतियोगिता की शोभा बढ़ाई ।
आप सभी सदस्यगणों के सहयोग के लिए साधुवाद !!
   
 आज की दैनिक दिनचर्या के कारण हमारा पठन – पाठन, अपनी संस्कृति, भाषा एवं अपने साहित्य से सीधा संपर्क नहीं हो पा रहा है। इसी दूरी की खाई को पाटने के उद्देश्य से बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, जयपुर द्वारा ‘साहित्य निर्झर’ के नाम से बैंक नराकास के फेसबुक एवं ट्वीटर पृष्ठ के माध्यम से एक ई-पेज का शुभारंभ किया जा रहा है । जिसके माध्यम से हम प्रत्येक माह एक श्रेष्ठ, प्रख्यात एवं हिन्दी साहित्य जगत को उच्च आयाम तक पहुँचाने वाले शिरोमणि रत्न से जुड़ेंगे । हरिवंश राय बच्चन की रचना के साथ ‘साहित्य निर्झर’ का शुभारंभ करते हुए श्री महेंद्र एस. महनोत, अध्यक्ष, बैंक नराकास जयपुर ।
   
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति,जयपुर द्वारा दिनांक 20.12.2019 को वार्षिक राजभाषा समारोह का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री बी. आर. पटेल महाप्रबंधक मुख्य समन्वयन, बड़ौदा, श्री महेंद्र एस. महनोत, अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक, बैंक नराकास, जयपुर, राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान जयपुर के प्राचार्य एवं संस्कृत के प्रकांड विद्वान श्री अर्कनाथ चौधरी (मुख्य अतिथि) , श्री नरेंद्र मेहरा, सहा. निदेशक, गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं उपाध्यक्ष श्री योगेश अग्रवाल उपस्थित रहे। सभी बैंकों के कार्यपालकगण एवं अन्य स्टाफ सदस्यों ने भाग लिया। समिति की परंपरा अनुसार इस वर्ष साहित्य के क्षेत्र में श्रेष्ठ योगदान हेतु श्री फारूक आफरीदी , पत्रकारिता के क्षेत्र में हिंदी भाषा की संपदा को बढ़ाने हेतु श्रीमती उमा , रंगमंच के क्षेत्र में सुविख्यात श्रीमती भगवंत कौर मिन्हास को चंदबरदाई भाषा सम्मान एवं श्रीमती तसनीम खान को चंदबरदाई युवा रचनाकार सम्मान से सम्मानित किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया ।श्री प्रदीप कुमार बाफना, क्षेत्रीय प्रमुख, बैंक ऑफ बड़ौदा, जयपुर क्षेत्र द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया ।
 

Previous Page          Next Page

 

 

 
    साइट प्रारूप   |     संपर्क करें   |     ई मेल करें   |    उपयोगी साइट्स  |   आपके सुझाव

 

बैंक ऑफ़ बड़ौदा, अंचल कार्यालय, बड़ौदा भवन , 13, एयरपोर्ट प्‍लाजा, दुर्गापुरा, टोंक रोड, जयपुर – 302018
Bank of Baroda, Zonal Office, Baroda Bhavan, 13, Airport Plaza, Durgapura, Tonk Road, Jaipur-302018

फो:  0141- 2727130    फैक्स: 0141- 2727130

कॉपीराइट   2016 : बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (Bank TOLIC), जयपुर, सर्वाधिकार सुरक्षित

 

Site Designed and Developed by KRITIKA INFOTECH