परिचय  |  हमारे सदस्‍य  |  नराकास की भूमिक  |  यूनिकोड इंस्‍टालेशन

बैंक नराकास, जयपुर के अध्‍यक्ष

बैंक नराकास, जयपुर के उपाध्‍यक्ष

सदस्‍य सचिव

              *   राजभाषा नीति के प्रमुख बिंद

·          *   बैंक ज्‍योति पत्रिक

·          *   ऑनलाइन रिपोर्टिंग

·          *   फॉर्म डाउनलोड

·            *   चित्र दीर्घा

·          *   सदस्‍य बैंकों के प्रकाशन

·          *   सदस्‍य बैंकों की गतिविधियां

·          *   शब्दकोश.कॉम

·          *   भारतीय रिजर्व बैंक शब्दावली

·          *   सदस्य बैंकों की वैबसाइट

·          *   बैंकिंग क्षेत्र से संबंधित रिक्तियां

·          *   हिंदी फॉर्मेट के नमूने

·          *   हिन्दी कार्यशाला सामग्री

·          *   प्रशिक्षण संबंधी पावरपॉइंट


 


 गतिविधियां

दिनांक 18.10.2019 (शुक्रवार) को बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, जयपुर के तत्वावधान में पंजाब नैशनल बैंक के सभागार में राजभाषा अधिकारियों एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारी हेतु "तकनीकी विषयक कार्यशाला" एवं "कौशल प्रबंधन कार्यक्रम" (राजभाषा अधिकारियों हेतु) का आयोजन किया गया।

 

   
   
बैंक नराकास, जयपुर के तत्वावधान में बैंक ऑफ़ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय,जयपुर द्वारा दिनांक 30.08.2019 को मानसरोवर स्थित “अमित बाल विद्या मंदिर” में “हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता”का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 10 तक के कुल 110 छात्र – छात्राओं ने सहभागिता की । इस अवसर पर बैंक की मानसरोवर शाखा से शाखा प्रबंधक एवं मुख्य प्रबंधक श्री सुनिल कुमार मेहता, बैंक नराकास सदस्य सचिव श्रीमती प्रीति राउत( वरिष्ठ प्रबंधक – राजभाषा), विद्यालय के निदेशक श्री अमित शर्मा एवं बैंक के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के विजेताओं को आगामी 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में कार्यालय के उच्च कार्यपालकों के कर कमलों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
   
बैंक नराकास, जयपुर के तत्वावधान में बैंक ऑफ इंडिया, जयपुर आंचलिक कार्यालय द्वारा दिनांक 02.08.2019 को आंचलिक प्रबंधक सुश्री अंजलि भटनागर की अध्यक्षता में "आशु भाषण प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न बैंकों के 15 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया साथ ही कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विभिन्न बैंकों के राजभाषा अधिकारी भी उपस्थित रहे।
   
दिनांक 10.07.2019 को सिडबी कार्यालय द्वारा बैंक नराकास, जयपुर के तत्वावधान में अंतरबैंक तात्कालिक कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री बलबीर सिंह, महाप्रबंधक, सिडबी एवं सदस्य सचिव सहित विभिन्न बैंको से पधारे राजभाषा अधिकारी उपस्थित थे।
   
दिनांक 23.07.2019 को बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, जयपुर के तत्वावधान में सिंडिकेट बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर द्वारा कार्यालय के उप क्षेत्रीय प्रबंधक, श्री एस. सी. बोहरा की अध्यक्षता में राजभाषा नीति सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में सदस्य बैंकों के प्रतिभागियों ने सहभागिता कर आयोजन को सफल बनाया।
   
दिनांक 10.07.2019 को सिडबी कार्यालय द्वारा बैंक नराकास, जयपुर के तत्वावधान में अंतरबैंक तात्कालिक कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री बलबीर सिंह, महाप्रबंधक, सिडबी एवं सदस्य सचिव सहित विभिन्न बैंको से पधारे राजभाषा अधिकारी उपस्थित थे।
   
 दिनांक 28 जून 2019 को बैंक नराकास जयपुर के तत्वावधान में बैंक ऑफ़ बड़ौदा, क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर द्वारा स्मृति चैलेंज प्रतियोगिता आयोजित की गयी। प्रतियोगिता की अध्यक्षता बैंक नराकास, जयपुर अध्यक्ष एवं महाप्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा श्री प्रकाश वीर राठी ने की। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्री प्रदीप कुमार बाफ़ना, उप महाप्रबंधक एवं क्षेत्रीय प्रमुख, बैंक ऑफ बड़ौदा, जयपुर क्षेत्र, निर्णायक गण के रूप में डॉ रेखा पांडेय एवं डॉ धर्मा यादव (हिंदी प्राध्यापिका), श्री सुबोध नामदार, सहा.महाप्रबंधक व उप क्षेत्रीय प्रमुख, बैंक ऑफ बड़ौदा, जयपुर क्षेत्र, श्रीमती प्रीति राउत,सदस्य सचिव, बैंक नराकास, जयपुर, अन्य बैंकों के राजभाषा प्रभारी एवं कुल 17 बैंकों के प्रतिभागीगण उपस्थित रहे।
   
दिनांक 27.06.2019 को बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, जयपुर के तत्वावधान में इलाहाबाद बैंक द्वारा "समाचार वाचन प्रतियोगिता " का आयोजन किया गया | इस अवसर पर श्री अविनाश काला, सहायक महाप्रबंधक, इलाहाबाद बैंक एवं विभिन्न बैंकों से पधारे कुल 19 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।
   
 दिनांक 21.06.2019 को बैंक नराकास, जयपुर की उप समितियों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। तीनों समितियों के सदस्य बैंकों के राजभाषा अधिकारी इस बैठक में शामिल हुए तथा समितियों के कार्यकलापों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्ययोजना तैयार की गई.
   
   
दिनांक 12.06.2019 को भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, जयपुर के तत्वावधान में सदस्य बैंकों के कार्यपालकों के लिए संगोष्ठी का आयोजन किया गया. संगोष्ठी का उद्घाटन भारतीय रिजर्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक श्री अरुण कुमार सिंह जी ने किया. संगोष्ठी में हिंदी के ख्यातिलब्ध आलोचक एवं विद्वान डॉ दुर्गाप्रसाद अग्रवाल एवं भाषाई तकनीक के क्षेत्र में अपने श्रेष्ठ योगदान के लिए बहुचर्चित माइक्रोसॉफ्ट इंडिया के लोकलाइजेशन विंग के कंट्री हेड श्री बालेंदु शर्मा दाधीच ने क्रमशः "समकालीन हिंदी: दशा एवं दिशा" तथा "भाषाई तकनीक: दशा एवं दिशा" विषय पर प्रतिभागियों को संबोधित किया. संगोष्ठी में सदस्य बैंकों के 60 कार्यपालकों तथा राजभाषा प्रभारियों ने भाग लिया.
   
   
बैंक नराकास, जयपुर के तत्वावधान में नाबार्ड, राजस्थान क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा दिनांक 30 अप्रैल 2019 को सदस्य बैंकों के राजभाषा अधिकारियों के क्षमता निर्माण के लिए एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। श्री सुरेश चन्द, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड के उद्घाटन संबोधन तथा श्री संजय सिंह, सहायक महाप्रबंधक तथा सचिव बैंक नराकास, जयपुर की उपस्थिति में कार्यशाला की शुरुआत हुई।
कार्यशाला में डॉ. रेखा पाण्डेय ने भाषा के व्यावहारिक पक्ष पर अपना व्याख्यान दिया।राजभाषा के बेहतर अनुपालन के लिए हिंदी लेखन से संबंधित विभिन्न तकनीकी टूल्स से संबंधित पक्ष पर श्री ओम प्रकाश अग्रवाल ने अपने अनुभव साझा किए।कार्यशाला में सम्प्रेषण कौशल पर एक सत्र हेतु श्री इकराम राजस्थानी जी को आमंत्रित किया गया था। उन्होंने सम्प्रेषण कौशल पर ज्ञानवर्धक वक्तव्य दिया।
   
   
दिनांक 19.03.2019 को बैंक नराकास, जयपुर की सोशल मीडिया संबंधित उप समिति की बैठक का आयोजन आंध्रा बैंक, अंचलीय कार्यालय, जयपुर में किया गया। बैठक में आंध्रा बैंक के अंचलीय प्रबन्धक श्री ए डी एन वी प्रसाद जी का विशेष मार्ग दर्शन प्राप्त हुआ।
 
दिनांक 14 मार्च 2019 को सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय, जयपुर में बैंक नराकास, जयपुर की प्रकाशन संबंधित उप समिति की बैठक का आयोजन किया गया। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री डी पी खुराना जी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस अवसर पर समिति के सदस्य सचिव श्री संजय सिंह, सहायक महाप्रबंधक, बैंक ऑफ बड़ौदा भी उपस्थित थे।बैठक में समिति द्वारा वर्ष 2019 में किए जाने वाले विविध प्रकाशनों/पुस्तकों/डिजिटल प्रचार सामग्री की रूपरेखा पर चर्चा की गई।
   
बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, जयपुर की 67वीं अर्द्ध वार्षिक बैठक का आयोजन दिनांक 28.01.2019 को बैंक ऑफ बड़ौदा, अंचलीय कार्यालय, जयपुर में किया गया। बैठक में गृह मंत्रालय के सहायक निदेशक श्री नरेंद्र सिंह मेहरा, नराकास जयपुर के अध्यक्ष एवं बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक श्री नवीन चंद्र उप्रेती, भारतीय रिजर्व बैंक के वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री सुरेंद्र निडर, नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक श्री आर के थानवी, भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक के अध्यक्ष श्री बलवीर सिंह, सदस्य बैंकों के कार्यालय प्रमुख एवं राजभाषा अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान अंतर बैंक राजभाषा शील्ड पुरस्कार के तहत श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले सदस्य बैंकों को राजभाषा शील्ड प्रदान की गई। बैठक के दौरान समिति के नए अध्यक्ष श्री प्रकाश जी राठी जी का स्वागत भी किया गया.
   
   
   
   
   
दिनांक 04.03.2019 को नराकास, जयपुर की गतिविधियों संबंधी उप समिति की बैठक का आयोजन नाबार्ड कार्यालय, जयपुर में सम्पन्न हुआ।इस बैठक को नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक श्री सुरेश चंद का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ...
   
दिनांक 19.02.2019 को बैंक ऑफ बड़ौदा, अंचलीय कार्यालय, जयपुर में आयोजित नराकास, जयपुर के सदस्य बैंकों के राजभाषा प्रभारियों की बैठक के दौरान समिति के अध्यक्ष श्री प्रकाश वीर राठी नेे समिति के ट्विटर हैंडल की शुरुआत की।समिति को ट्विटर पर #tolicjaipurbank पर फौलो किया जा सकता है...
 
बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, जयपुर के वार्षिक राजभाषा समारोह का भव्य आयोजन दिनांक 28.12.2018 को जयपुर के इंद्रलोक सभागार में किया गया. समारोह के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध साहित्यकार, संगीतकार एवं फिल्मकार श्री इकराम राजस्थानी एवं समिति के अध्यक्ष तथा जयपुर अंचल के प्रमुख श्री नवीन चंद्र उप्रेती ने समिति के प्रतिष्ठित मंच से जयपुर शहर की तीन नामचीन हस्तियों को '' चंदबरदाई भाषा सम्मान 2018'' से सम्मानित किया. यह सम्मान रंगमंच के क्षेत्र में हिंदी को बढ़ावा देने हेतु अंतर्राष्ट्रीय ख्याति प्राप्त तमाशा नाट्य शैली के आर्टिस्ट श्री दिलीप भट्ट, आर्थिक पत्रकारिता के क्षेत्र में हिंदी को बढ़ावा देने हेतु ‘नफा नुकसान’ दैनिक आर्थिक समाचार पत्र के प्रबंध निदेशक श्री जयसिंह कोठारी, साहित्य के क्षेत्र में अपने रचनाकर्म एवं प्रकाशकीय योगदान के माध्यम से हिंदी की भाव एवं शब्द संपदा में बढोत्तरी हेतु श्री मायामृग को प्रदान किया गया. इस अवसर पर शहर के प्रसिद्ध युवा रंगकर्मी, नाट्य एवं लघुफिल्म पटकथा लेखक श्री संवाद भट्ट को ''चंदबरदाई युवा रचनाकार सम्मान 2018'' प्रदान किया गया. समारोह में समिति द्वारा सदस्य बैंकों के स्टाफ सदस्यों के लिए आयोजित 38 राजभाषा प्रतियोगिता के पुरस्कार विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. इस अवसर पर गृहमंत्रालय के सहायक निदेशक श्री नरेंद्र सिंह मेहरा, भारतीय रिजर्व बैंक के महाप्रबंधक श्री पी के प्रधान, नाबार्ड के मुख्य महाप्रबंधक श्री आर के थानवी, बैंक के जयपुर क्षेत्र के महाप्रबंधक श्री प्रकाश वीर राठी, उप अंचल प्रमुख सविता डी केणी तथा सदस्य बैंकों के कार्यालय प्रमुख एवं स्टाफ़ सदस्य मौजूद थे.
   
   
   


Previous Page

 

 

 
    साइट प्रारूप   |     संपर्क करें   |     ई मेल करें   |    उपयोगी साइट्स  |   आपके सुझाव

 

बैंक ऑफ़ बड़ौदा, अंचल कार्यालय, बड़ौदा भवन , 13, एयरपोर्ट प्‍लाजा, दुर्गापुरा, टोंक रोड, जयपुर – 302018
Bank of Baroda, Zonal Office, Baroda Bhavan, 13, Airport Plaza, Durgapura, Tonk Road, Jaipur-302018

फो:  0141- 2727130    फैक्स: 0141- 2727130

कॉपीराइट   2016 : बैंक नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (Bank TOLIC), जयपुर, सर्वाधिकार सुरक्षित

 

Site Designed and Developed by KRITIKA INFOTECH